सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना पड़ा महंगा , 10 व्यक्तियों पर कोतवाली पुलिस ने किया मामला पंजीबद्ध

0 263
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मयंक तिवारी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली अशोक गौतम के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने एवम अवैध रूप से शराब पिलाने वाले तथा अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालो पर कार्रवाई की है। बताया गया की पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है और सीधी पुलिस ने पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव को निर्विघ्न संपन्न कराने कमर कस लिया है । असामाजिक तत्वों एवम अपराधियों पर सीधी पुलिस की पैनी नजर है , लोकशांति में किसी भी प्रकार की बाधा डालने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी इसी क्रम में 12 जून को शहर भ्रमण के दौरान अलग अलग सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 10 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है। तथा इसी क्रम में अवैध रूप से शराब का विक्रय कर रहे 03 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। एवम आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई अनवरत जारी रहेगी।

News TOP Footer