पर्यावरण संरक्षण हेतु ‘रन फॉर नेचर’ दौड़ का एसडीएम निलेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभकिया

0 108
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 5 जून को जिला मुख्यालय सीधी के उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान से पर्यावरण संरक्षण हेतु ‘रन फॉर नेचर’ का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उपरोक्त कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के वॉलिंटियर, एनसीसी के छात्र-छात्रा एवं समाज के प्रबुद्ध जनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास श्री निलेश शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया गया। पर्यावरण दिवस पर आम लोगों ने भी पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित बनाए रखने का संदेश देने और लोगों को जागरूक करने के लिए वृक्षारोपण करके अपना संदेश दिया इसी तरह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई सीधी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में साई महाविद्यालय पर वृक्षारोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया।—-

News TOP Footer