नगरपालिका सीधी चुनावों को लेकर कांग्रेस ने की बैठक संगठित होकर सामूहिक प्रयास करने से जीत सुनिश्चित है:- कहा ज्ञान सिंह ने

0 151
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 3 जून को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में नगर पालिका चुनाव सीधी को लेकर कांग्रेस की अति महत्वपूर्ण बैठक जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में आयोजित की गई जिसमें जिले के समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन सहित वार्डो के प्रभारी शामिल रहे। बैठक की जानकारी देते हुए आईटी सेल के अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि आयोजित बैठक में होने वाले नगर पालिका सीधी के चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई । सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव जिला कांग्रेस अध्यक्ष को दिए। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सभी 24 वार्डों में प्रभारियों की नियुक्ति कर उन्हें संबंधित वार्ड में जाकर कांग्रेस के लिए सर्वे एवं जनसंपर्क की सामूहिक जवाबदारी सौंपी गई बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि होने जा रहे नगर पालिका के चुनावों में हम सभी अपने अपने वार्डो में कांग्रेस द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में समर्पित भाव से लगकर चुनावों में जीत हासिल करे ताकि पालिका में कांग्रेस की जीत तय हो सके हमे कांग्रेस के 18 माह की सरकार के जनहितैषी कामकाज को जनता तक पहुंचना है और वर्तमान भाजपा सरकार के कुशासन के बारे में जनता बताना है नगर पालिका क्षेत्र में गंदगी का आलम है ,लोगो के नाम गरीबी रेखा से काटे गए हैं,गरीबों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे,नल जल योजना का काम आज तक पूरा नहीं हो पाया लोगो को पीने का पानी नही मिल पा रहा पालिका क्षेत्र की सड़के खराब है इन्ही सब समस्यो को लेकर आप पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में जनता के बीच जाए लोग भाजपा की सरकार से ऊब चुके हैं कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संगठित होकर सामूहिक प्रयास करें तो कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद वर्मा, वरिष्ठ नेता दान बहादुर सिंह एडवोकेट अशोक कोरी , संगठन प्रभारी महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

News TOP Footer