जिला पंचायत सीधी के वार्ड क्रमांक 4 खड्डी कला से पहली वार चुनाव में उतरे कांग्रेस नेता विष्णु बहादुर सिंह ने दाखिल किया नामांकन

0 241
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : लोग राजनीति के क्षेत्र में प्रतिष्ठा और पद पाने के लिए आते हैं लोगों का सपना होता है कि वह चुनाव के माध्यम से जनता के जनप्रतिनिधि बने और शासन की बागडोर संभाले लेकिन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि कोई व्यक्ति अपनी जिंदगी के 50 साल राजनीति में गुजारे बड़े-बड़े नेताओं के लिए सभाएं करें और खुद चुनाव ना लड़े और फिर अपनी राजनीति और उम्र के आखिरी पड़ाव में वह चुनाव लड़ने के लिए आ जाए ऐसे ही कॉन्ग्रेस नेता विष्णु बहादुर सिंह बघेल है जो सीधी जिले के खड्डी क्षेत्र के निवासी है और उन्होंने अपना सारा जीवन कांग्रेस पार्टी की राजनीति में गुजार दिया लेकिन 60 वर्ष की उम्र के पड़ाव तक पहुंचते-पहुंचते राजनीति में उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ने के लिए सोचा और वह जिला पंचायत सदस्य के लिए अपना भाग्य आजमाने पर्चा दाखिल करने अपने प्रस्तावक और समर्थकों के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंच गए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के जिला अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह ने जिला पंचायत सीधी के वार्ड क्रमांक 4 खड्डी कला से सदस्य पद हेतु आज अपना नामांकन फार्म कलेक्ट्रेट में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल किया। इस दौरान किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री कुमुदिनी सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह, महामंत्री ओंकार सिंह करचूली, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक कोरी, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव कमलेंद्र सिंह डब्बू, यूथ कांग्रेस विधानसभा चुनाव के अध्यक्ष विजय सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू, प्रस्तावक शिवानंद द्विवेदी शास्त्री खड्डी खुर्द, हीरामणि सोनी खड्डी खुर्द एवं त्रिवेणी सिंह भदौरिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पर्चा दाखिल करने के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ से चर्चा करते हुए विष्णु बहादुर सिंह ने कहा कि लंबे समय से मैं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय होकर जनता की सेवा अपनी क्षमता अनुसार करता रहा उन्होंने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा धर्म जनता के विश्वास पर खरा उतरना है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित होने के उपरांत मेरा पूरा प्रयास होगा कि पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास एवं हितग्राहीमूलक योजनाएं गरीब से गरीब व्यक्तियों तक पहुंचे।

News TOP Footer