ज्ञान सिंह के जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह जगह जगह हुई आतिशबाजी, बटी मिठाईयां

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी सीधी का अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान को नियुक्त किए जाने पर संपूर्ण जिले में कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों में भारी उत्साह का वातावरण देखने को नजर आ रहा है श्री सिंह के अध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात युवा कार्यकर्ताओं में बेहद जोश भरा माहौल देखने को मिला सभी ने शीर्ष नेतृत्व श्री राहुल गांधी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं विधायक कमलेश्वर पटेल के प्रति आभार जताया । इसी तारतम्य में कांग्रेस आई टी सेल द्वारा द्वारा पटपरा में मिष्ठान वितरण किया गया जिसमे ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामविलास पटेल,आईटी सेल के अध्यक्ष पंकज सिंह,महेन्द्र सिंह,ग्राम पंचायत हिनौती सरपंच गिरजा भारती,कन्हैया सिंह,शिवनारायण सिंह शंखु,लवकुश सिंह,शशि भूषण द्विवेदी,उमा प्रताप सिंह,विष्णु बहादुर सिंह,अनूप प्रजापति,अजय सिंह,शिवनारायण सोनी,सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे,इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बहरी द्वारा एक बैठक आयोजित कर नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की गई साथ ही आतिशबाजी कर मिष्ठान का वितरण किया गया बहरी के कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबिकेश पांडे,जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह भंवर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता संत बहादुर सिंह,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परमजीत पांडे ,लक्ष्मी मिश्रा, विद्या कांत द्विवेदी,गिरीश द्विवेदी, अनुज साहू,आशीष दुबे, बुद्धिमान जयसवाल,प्रेमलाल जयसवाल, विजय प्रजापति, समारु कोल सहित बहुत कार्यकर्ता उपस्थित रहे । इसी प्रकार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेमरिया द्वारा मिष्ठान का वितरण कर खुशी मनाई गई उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ज्ञानेंद्र सिंह शशी सिंह सरकार बहादुर सिंह ऋषभ सिंह विक्रमादित्य सिंह सवाई लाल सिंह पप्पू सिंह मोहित द्विवेदी वीरेंद्र जायसवाल सहित कांग्रेसी शामिल रहे। इसी क्रम में गांधीग्राम सेक्टर,कुचवाही सेक्टर,कुबरी सेक्टर रवि गोस्वामी ,राकेश पांडे, सीता प्रसाद पांडे, रवि पांडे सुनील द्विवेदी सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की गई विभिन्न कार्यक्रमों में ही ग्राम सलैहा में सरपंच जगन्नाथ सिंह गोड,गफूर खान,रमेश सिंह,सहित सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित रह मिष्ठान वितरण किया।-
