जिले की प्रभारी सुश्री मीना सिंह ने जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ पेयजल की समीक्षा की

0 110
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : उच्च विश्राम गृह में बीजेपी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की बैठक के बाद जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह ने ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी पात्र हितग्राहियों को सहजता से जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री को जिले में व्याप्त पेयजल की समस्या से अवगत कराया गया जिसके बाद जिले की प्रभारी मंत्री ने संबंधित विभाग p.h.e. को पानी की समस्या को दूर करने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए इसके साथ ही प्रभारी मंत्री ने कहा कि जो भी जिले में नल जल की योजनाएं बंद है उन्हें तत्काल चालू किया जाए इसके साथ ही प्रभारी मंत्री ने जिले के अन्य कई विभागों के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया बैठक में विधायक चुरहट प्रदेश महामंत्री श्री शरदेन्दु तिवारी धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम बीजेपी जिलाध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान , पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर राजेश मिश्रा कलेक्टर श्री मुजीबुर्रहमान खान, पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव, वनमंडलाधिकारी श्री क्षितिज कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री राहुल धोटे, सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले के प्रभारी मंत्री मीना सिंह से बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों की जानकारी चाही तो उन्होंने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बताया कि पानी को समस्या लेकर बैठक में विशेष रूप से चर्चा की गई है और उसके निराकरण के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले में अधिकारियों की कमी और महंगाई के मुद्दे पर भी प्रभारी मंत्री से सवाल उठाए जिनके उन्होंने जवाब दिए एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले के प्रभारी मंत्री से मध्य प्रदेश के पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण दिए जाने पर भी सवाल उठाया जिस पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पिछड़े वर्ग को 27% आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

News TOP Footer