शहर की ईदगाह में मुसलमान भाइयों ने अदा की ईद की नमाज देश की तरक्की खुशहाली एकता और भाईचारे के लिए मांगी दुआ

0 133
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : रमजान माह के 30 पवित्र रोजों के बाद ईद का पवित्र त्यौहार आता है इन 30 दिनों तक मुसलमान भाई रोजा रखकर खुदा की इबादत करते हैं 30 रोजों के बाद 3 मई को पूरे देश के साथ सीधी शहर की ईदगाह में भी मुसलमान भाइयों ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा की नमाज के बाद मुसलमान भाइयों ने देश की तरक्की खुशहाली एकता और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। दुआ के बाद मुसलमान भाइयों ने एक दूसरे के गले मिलकर सभी को ईद की मुबारकबाद दी सीधी शहर में ईद की नमाज अदा करने के दौरान पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे इस दौरान नमाजियों को ईद की मुबारकबाद देने के लिए जिले के कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान और जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे और उन्होंने नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी। नवाज के बाद जिले के कलेक्टर मुजीब उर रहमान खानके आवास में ईद मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शहर के अनेक गणमान्य नागरिक पत्रकार शासकीय अधिकारी कर्मचारियों ने शामिल होकर जिले के कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान को ईद की मुबारकबाद दी इस मौके पर जिले के कलेक्टर ने मुबारकबाद देने आए सभी का ईद की सेमई खिलाकर मुंह मीठा किया।

News TOP Footer