जनचेतना शिविर में पुलिस अधीक्षक ने आमजन को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

सीधी धर्मेंद : नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आज थाना मझौली के चमराडोल में जन चेतना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक अजाक गायत्री तिवारी, एसडीओपी कुसमी नारायण सिंह कुमरे ,थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक रामसिंह पटेल, थाना प्रभारी मझौली दीपक बघेल, एवम पुलिस स्टाफ तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समता मूलक समाज की स्थापना की दिशा में बनाए गए कानून अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 एवं संशोधित अधिनियम 2016 के प्रावधानों एवम योजनाओं, साईबर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराधों से अवगत कराना रहा । उप पुलिस अधीक्षक अजाक गायत्री तिवारी एवम थाना प्रभारी अजाक रामसिंह पटेल द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 एवं संशोधित अधिनियम 2016 के प्रावधान एवम शासकीय योजनाओं से अवगत कराया गया। सभी को बताया गया कि सर्वप्रथम आप सभी समय से अपना एवम अपने परिवार के सभी सदस्यों का जाति प्रमाण पत्र बनवाए, सभी का बैंक में खाता खुलवाएं जिससे शासन द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ मिल सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को जागरूक करते हुए उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला संबंधित अपराध, साइबर से संबंधित जागरूकता , एस टी /एस सी से संबंधित अपराध जैसे विभिन्न मुद्दों पर जन चर्चा की गई। इसी क्रम में राहत राशि एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई।कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा उपस्थित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को निशुल्क सामग्री का वितरण किया गया । जिसमें महिलाओं को साड़ी, बच्चियों बालक एवम बालिकाओं सूट पीस , पैंट शर्ट , चॉकलेट व फल आदि बांटे गए। सभी को सीधी पुलिस के प्रति आश्वस्त कर कहा गया कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर बेझिझक थाना आए एवं अपनी समस्या से अवगत कराएं। सीधी पुलिस 24 घंटे सातों दिन आपकी सहायता में तत्पर है।
