शिव मंदिर पडरा थाना जमोड़ी में जन चेतना शिविर का किया गया आयोजन

सीधी धर्मेंद : नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी के नेतृत्व में आज दिनांक को शिव मंदिर प्रांगण पडरा थाना जमोड़ी में जन चेतना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक रामसिंह पटेल, थाना प्रभारी जमोड़ी शेषमणि मिश्रा, एवम पुलिस स्टाफ तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समता मूलक समाज की स्थापना की दिशा में बनाए गए कानून अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 एवं संशोधित अधिनियम 2016 के प्रावधानों एवम योजनाओं, साईबर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराधों से अवगत कराना रहा ।थाना प्रभारी अजाक रामसिंह पटेल द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 एवं संशोधित अधिनियम 2016 के प्रावधान एवम शासकीय योजनाओं से अवगत कराया गया।सभी को बताया गया कि सर्वप्रथम आप सभी समय से अपना एवम अपने परिवार के सभी सदस्यों का जाति प्रमाण पत्र बनवाए, सभी का बैंक में खाता खुलवाएं जिससे शासन द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ मिल सके। इसी क्रम में राहत राशि एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई। साईबर अपराधों के संबंध में लोगो को चेताया गया की फोन पर लुभावने ऑफर के चक्कर में अपनी बैंक की गुप्त जानकारियों को कतई साझा न करें , अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल को रिसीव न करें साथ ही साथ महिलाओं एवम बच्चों संबंधी अपराध के बारे में भी बताते हुए गुड टच तथा बैड टच के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को सीधी पुलिस के प्रति आश्वस्त कर कहा गया कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर बेझिझक थाना आए एवं अपनी समस्या से अवगत कराएं। सीधी पुलिस 24 घंटे सातों दिन आपकी सहायता में तत्पर है।
