विश्व हिंदू महासभा द्वारा सीधी शहर में निकाली गई विशाल जवारा यात्रा


सीधी धर्मेंद : विगत पूर्व की भांति नवरात्रि के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासभा द्वारा सीधी शहर में विशाल जवारा यात्रा निकाली गई जवारा यात्रा सीधी शहर के सरस्वती शिशु मंदिर मडरिया स्कूल से प्रारंभ हुई जो फूलमती माता मंदिर पटेल पुल पुराना बस स्टैंड अस्पताल चौक सराफा बाजार होते हुए वापस सरस्वती स्कूल मडरिया में समाप्त हुई जवारा यात्रा के दौरान जिलेभर से आई आदिवासियों की टोलियां काली खप्पर नित्य कर रही थी और जिलेभर की आदिवासी कला संस्कृत की प्राचीन परंपरा के अनुसार महिलाएं अपने सर पर जवारा लेकर चल रही थी जवारा यात्रा के बाद विश्व हिंदू महासभा के पदाधिकारी भास्कर सिंह चौहान बृजेश सिंह गोरे और विवेक सिंह चौहान ने जवारा यात्रा के उद्देश्यों के साथ इसकी पारंपरिक पुष्टि धूम पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि इस परंपरा को बचाए रखने के लिए इस तरह की यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है
