अमरकंटक में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने मान्या पाण्डेय को किया सम्मानित

0 329
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : देश की सबसे छोटी लोक गायिका बाल कलाकार मान्या पाण्डेय को मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम के द्वारा 25 हजार एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अमरकंटक में आयोजित कार्यक्रम मेंं मान्या पाण्डेय के बघेली, बुंदेली, भोजपुरी, मैथिली बोली के गीतों को काफी पसंद किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि विंध्य की बाल कलाकार मान्या पाण्डेय ने जिस तरीके से बघेली लोकगीतों का विस्तार कर रही हैं वह हम सबके लिए बडे गौरव की बात है। उन्होने मान्या पाण्डेय के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस छोटी बच्ची की संगीत यात्रा में मुझसे जो भी मदद होगी करनें का प्रयास करूंगा।

News TOP Footer