केसरवानी वैश्य समाज सीधी ने किया बेटे बेटियों का परिचय सम्मेलन और आनंद मेला का आयोजन

0 428
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 3 अप्रैल को केसरवानी वैश्य समाज सीधी द्वारा शहर के एक विवाह घर में केसरवानी वैश्य समाज के विवाह योग्य बेटे बेटियों का परिचय सम्मेलन और आनंद मेला के साथ समाज के प्रतिभावान विभूतियों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान सीधी शहर के रोली मेमोरियल हॉल में केसरवानी वैश्य समाज की प्रदेश इकाई की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समाज को संगठित और सशक्त बनाने के उपायों पर चर्चा की गई साथ ही समाज के लोगों का उत्थान कैसे हो लोग कैसे प्रगत करें इस पर भी चर्चा की गई इस दौरान समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और सीधी जिला इकाई के सभी पदाधिकारी मौजूद थे बेटे बेटियों का परिचय सम्मेलन के बाद लगे आनंद मेले का समाज के लोगो ने लुफ्त उठया। आनंद मेले के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ को केशरवानी वैश्य समाज महिला की अध्यक्ष संगीता गुप्ता ने सम्मेलन और सम्मेलन में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी। आनंद मेले के दौरान केसरवानी वैश्य समाज सीधी के पदाधिकारी भोला गुप्ता ने भी जानकारी दी।

News TOP Footer