प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय जमोड़ी सेवाकेंद्र में धूम धाम से मनया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

0 126
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 1 मार्च को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय जमोड़ी सेवाकेंद्र में महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूम धाम से मनया गया महारात्रि का त्योहार निराकार ज्योति बिंदू स्वरूप परमपिता परमात्मा शिव के अवतरण के यादगार के रूप में मनाया जाता है। सेवाकेंद्र में सुबह से ही शिव बाबा से वरदान एवं शक्तियाँ लेने के लिए भाई बहनों ने मेडिटेशन किया। मेडिटेशन के बाद शिव बाबा को भोग लगाया गया और शिव ध्वजारोहण किया गया शिव ध्वज के नीचे सभी भाई बहनों ने प्रतिज्ञा की कि वे जीवन में सदगुणों को धारण करेंगे व्यसन मुक्त एवं शुद्ध सात्विक जीवन जायेंगे अपने साथ साथ अन्य लोगों को भी श्रेष्ठ जीवन जीने की कला सीखाएंगे। इस दौरान अरुणा बहन जी ने सभी को शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य समझाया, कलियुग रूपी घोर रात्रि में जब चारों तरफ पापाचार, दुःख, अत्याचार बढ़ जाता है तब परमात्मा स्वयं अवतरित होकर हम सबको सत्य ईश्वरीय ज्ञान देते हैं। हमको स्वयं का सत्य परिचय देते हैं, आत्मा का, परमात्मा का, सृष्टि चक्र के आदि मध्य का सत्य ज्ञान देते हैं। जीवन में जितनी सातविकत्ता बढ़ती जायेगी उतना हम परमात्मा के प्यार एवं सानिध्य का अनुभव कर सकेंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं केक कटिंग के द्वारा शिव जयंती को सेलिब्रेट किया गया। कार्यक्रम में अनिल प्रताप सिंह, प्रताप मार्बल, राकेश कौल, डी एस मिश्रा, प्रभाकर तिवारी, राजेश सिंह, महेंद्र सर्राफ मीरा वाधवानी, सुषमा वाधवानी आदि उपस्थित रहीं।

News TOP Footer