भारतीय विश्वकर्मा महासभा सीधी ने पूजा अर्चना करके मनाई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

सीधी धर्मेंद : 14 फरवरी को पूरे देश के साथ सीधी शहर में भी भगवान विश्वकर्मा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सीधी शहर के एक विवाह घर में भारतीय विश्वकर्मा महासभा सीधी द्वारा भगवान विश्वकर्मा की जयंती पूजा अर्चना करके मनाई गई पूजा अर्चना के बाद आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गणेश प्रसाद विश्वकर्मा विशेष अतिथि के रुप में राम प्रताप यादव वृंदावन विश्वकर्मा के एल विश्वकर्मा राम उजागर विश्वकर्मा राम विशाल विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय विश्वकर्मा महासभा के जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार विश्वकर्मा बबलू ने की। कार्यक्रम में भगवान श्री विश्वकर्मा के पूजा के बाद आयोजित कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब साक्षर और शिक्षित बने जागरूक बने सामाजिक बुराइयों का त्याग करें तब जाकर आप हम और समाज विकास कर पाएगा।
