रामडीह में सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ल ने किया नल जल योजना का शिलान्यास

0 144
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी विधानसभा के ग्राम रामडीह में सीधी विधायक पंडित श्री केदारनाथ शुक्ल जी द्वारा नल जल योजना के तहत पानी टंकी एवं पाइप लाइन का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीधी विधायक पंडित श्री केदारनाथ शुक्ल जी ने कहा कि नल जल योजना के शुरू हो जाने से गांव के प्रत्येक घरों में पाइप के माध्यम से पानी पहुंचेगा। लोगों को पानी की दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नल जल योजना बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, इससे प्रत्येक गांव में पानी की समस्या दूर हो जाएगी और लोगों को हमेशा पानी सुलभ रूप से मिलने लगेगा। उन्होंने भाजपा की योजनाएं बताते हुए कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर हर वर्ग के लिए ढेरों योजनाएं संचालित की गई हैं। उन्होंने कहा कि सीधी विधानसभा में विकास के नए आयाम गढ़े जा रहे हैं। चारों ओर सड़कों का जाल बिछ रहा है, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी कार्य हो रहे हैं, किसानों को जहां किसान सम्मान निधि मिल रही है वहीं उन्हें समय पर बिजली पानी खाद मिलने से उनकी फसल पहले से 10 गुना उपज मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में जन्म से लेकर मृत्यु तक की योजनाएं बनाई गई हैं। जब मां के पेट में गर्भ में बच्चा आता है तभी से उसके लिए सरकार चिंता करते हुए पोषण आहार के लिए राशि देने लगती है, वही जब कन्या का जन्म होता है तो उसकी शिक्षा-दीक्षा एवं विवाह की पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होती है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आज प्रत्येक घर को पक्का आवास मिल रहा है। 2024 तक प्रत्येक गरीब को आवास मिल जाएगा, वही लोगों को लकड़ी के धुएं से राहत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गैस सिलेंडर की सौगात दी जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि श्री धर्मेंद्र सिंह परिहार, भाजपा युवा नेता श्री गुरुदत्त शरण शुक्ला, मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश गुप्ता, भाजपा नेता श्री रामस्वरूप मिश्रा, पीएचई विभाग के एसडीओ श्री द्विवेदी जी, नगर उपाध्यक्ष श्री दिनेश गुप्ता, श्री आनंद परियानी, श्री महेंद्र मिश्रा, विधायक जी के निज सचिव श्री सुखचंद्र द्विवेदी, श्री ब्रह्मदेव मणि गौतम, श्री अम्बुज सिंह, श्री अंबुज मिश्रा, श्री जागेश्वर द्विवेदी, श्री विनोद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

News TOP Footer