किशोर एवं किशोरियों के लिए द्वितीय डोज का टीकाकरण की हुई शुरूआत

सीधी धर्मेंद : 2 फरवरी को जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत द्वितीय डोज का टीकाकरण करने का कार्य सोमवार 31 जनवरी से जिले में प्रारंभ हो गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि नियमित रूप से बच्चों का टीकाकरण कार्य किया जा रहा है। जिले में जिन स्कूलों में टीकाकरण प्रथम वैक्सीनेशन केंद्र बनाया गये थे। उन्हीं स्थलों पर द्वितीय डोज का टीकाकरण किया जा रहा है। युवाओं में टीकाकरण को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। विद्यालयीन छात्र तथा अभिभावक अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए टीकाकरण केन्द्रों में पहुंच कर वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा रहे हैं। उनके द्वारा सभी से अपील भी की जा रही है कि कोरोना से सुरक्षा के लिए सभी पात्र व्यक्ति निर्धारित समयावधि में वैक्सीन की दोनों डोज अनिवार्य रूप से लगवाएं। इससे स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे तथा दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे।
