सरकार के पाँच साल पूर्ण होने पर आज सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी द्वारा विधानसभाओं मे एलईडी के माध्यम से सरकार के पांच वर्ष के विकास कार्यो को बताया गया,

0 178
Main Ad1

नैनीताल-पांच साल नए इरादे-युवा सरकार के चार साल पूर्ण होने पर शुक्रवार को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी द्वारा जनपद की 6 विधानसभाओं मे एलईडी के माध्यम से सरकार के पांच वर्ष के विकास कार्यो का बताया गया।
नैनीताल में जिला प्रशासन द्वारा मल्लीताल बास्केटबाल ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्यमंत्री द्वारा सजीव प्रसारण के तहत जनता को संबोधित किया गया।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में लगभग 74 करोड़ 32 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 41 करोड़ 45 लाख के शिलान्यास एवं 32 करोड़ 87 लाख की योजनाओं के लोकार्पण शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट एवं 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मोबाईल टैबलेट प्रदान किये।

Main Ad1

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास के अनेक कार्य हो रहे हैं। पिछले पांच सालों में डबल इंजन की सरकार में जनहित में अनेक कार्य हुए हैं। सड़क कनेक्टिविटी, रेलवे कनेक्टिविटी एवं हवाई कनेक्टिविटी में तेजी से विस्तार हुआ है। स्वास्थ्य सुविधाओं, लंबे समय से लंबित प्रकरणों एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अनेक कार्य हुए हैं।टनकपुर-बागेश्वर रेललाईन के सर्वे के लिए भारत सरकार से सहमति मिल चुकी है। 2024 तक ऋषिकेश -कर्णप्रयाग रेलालाईन निर्माण का कार्य पूर्ण हो जायेगा। देहरादून एयरपोर्ट को अन्तरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाया जा रहा है।

इस दौरान पुष्कर सिंह धामी के जन संपर्क अधिकारी दिनेश आर्य ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है तब से प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त रहा है , इससे पहले जो सरकार थी उसमें भ्रष्टाचार बहुत अधिक थे जैसे खनन घोटाले nhघोटाले आपदा के घोटाले,

News TOP Footer