पंचायत आम निर्वाचन 2021-22निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर चार को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

सीधी धर्मेंद : निर्वाचन कार्य में लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता के कारण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा चार कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। कारण बताओ सूचना पत्र का दो दिवस में जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर द्वारा रविशंकर पाण्डेय सहायक वर्ग-1 जिला शिक्षा अधिकारी, रमाकांत द्विवेदी सहायक वर्ग-3 महिला एवं बाल विकास, मथुरा प्रजापति कम्प्यूटर आपरेटर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं प्रदीप कुमार गुप्ता कम्प्यूटर आपरेटर लोक निर्माण विभाग को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। उक्त सभी की ड्यूटी मतदान दल गठन हेतु नोडल अधिकारियों के सहयोग के लिए लगाई गई थी, किन्तु इनके द्वारा अभी तक नोडल अधिकारी के समक्ष उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई है।
