अव्यवस्थाओं से पूर्ण नवीन सब्जी फल मंडी में रहने को लाचार है व्यापारी सुबह से लग जाता है हाइवे में जाम,

0 161
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कोरोना काल के आरंभ के बाद से ही सब्जी एवं फल मंडी को अस्थाई रूप से संजय गांधी महाविद्यालय ग्राउंड में कर दी गयी थी जहां लगभग दो वर्षों तक व्यापारियों ने ठंड, गर्म और बरसात बिना छत और बिना किसी सुविधा के बिता दी, जिसके बाद महाविद्यालय खुलने के बाद उस परिसर को खाली करने का आदेश दिया गया और सब्जी मंडी के व्यापारियों को लावारिस की तरह बाईपास में एमपीईबी के पास 65 डिसमिल के खुले ग्राउंड में भेज दिया गया, जहां सुविधा के नाम पर सिंगल कच्ची सड़क, तार से रूंधी बाउण्ड्री और एक छोर में बिना पानी की सुविधा का शौचालय और दूसरे छोर पे हैंडपंप इस नवीन सब्जी मंडी का विरोध थोक व्यापारी शुरू से करते आ रहे क्योंकि सब्जी-फल मंडी मे लगभग 45-50 थोक व्यवसायी और 30 से अधिक फुटकर व्यवसायी हैं जिस वजह से व्यापारी संघ सीधी द्वारा शुरूआत से ही इस जगह में संशोधन करने और बड़े क्षेत्रफल में मंडी के लिए जगह आवंटित करने के लिए माननीय कलेक्टर से मुलाकात की गयी लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकला जिसके बाद सब्जी मण्डी समिति के संरक्षक लालचन्द गुप्ता के निर्देशन पर ट्रायल के लिए व्यापारियों को मण्डी जाने के लिए सहमति दी गयी, जिसमें अब व्यापारी असुविधाओं और अव्यवस्थाओं से त्रस्त है जहां सुबह 7 बजे से 12 बजे तक भयंकर जाम की स्थिति रहती है और पार्किंग की सुविधा ना होने की वजह से हाईवे की सड़क के दोनों तरफ गाडिय़ा और मण्डी की कच्ची सड़क पे दोपहिया वाहन खडे हो जाते हैं जिससे व्यापारी और ग्राहक दोनों को भारी सम्स्याओं का सामना करना पड़ता है व्यापारियों ने अनुरोध किया है कि अधिकारी एक दिन सुबह 8 से 11 के बीच निरीक्षण करें जिससे मंडी और व्यापारी की वास्तविक दशा की जानकारी मिल सके, व्यापारियों ने कहा है की जल्द सुविधा नहीं मिलने पर व्यापारी बंदी या हाइवे की सड़क पर ही मंडी संचालित करने के लिए मजबूर होगे।

News TOP Footer