समूह बनाकर आत्मनिर्भर बन रही है आदिवासी महिलाएं

0 136
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सभी स्तरों पर सतत रूप से कार्य किए जा रहे हैं, जिसके परिणाम आज सामने हैं। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों आदिवासी अंचलों में भी इसके सुखद परिणाम देखने को मिल रहे हैं। सीधी जिले की आदिवासी महिलाओं ने भी दिखा दिया है कि यदि उन्हें उचित अवसर मिले तो सफलता की राह कठिन नहीं है। घुघुटा की आदिवासी महिलाएं आज अपने क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। वे फ्लाई ऐश ईटा निर्माण इकाई स्थापित कर उसका सफल संचालन कर रही हैं और अपनी आर्थिक स्थित को सुदृढ़ कर रही हैं। ग्राम पंचायत घुघुटा में स्थापित फ्लाई ऐश ईटा इकाई को और अधिक बेहतर बनाने, उद्योग को बढ़ावा देने हेत महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित इकाई स्थल पर ईटो के रख रखाव एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु शेड बनाने हेतु जिला पंचायत सीधी से राशि स्वीकृत किया गया। आजीविका मिशन और जिला पंचायत से स्वीकृत राशि इन महिलाओं के स्वरोजगार स्थापना में मददगार साबित हुई है। इन्होंने दिखा दिया कि यदि आर्थिक मदद मिले तो हम भी किसी से कम नहीं हैं और उद्योग के क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकती हैं।

News TOP Footer