रैगांव में कांग्रेस की जीत मतदाताओं के संकल्प की जीत है अगले चुनाव में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने

सीधी धर्मेंद : मेरे पास पैसा बांटने की सैकड़ों शिकायतें आई हैं| यदि यह सब न हुआ होता तो मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि कल्पना वर्मा जी 20 हजार से ज्यादा मतों से विजयी होपूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा कि यदि प्रत्येक कांग्रेस जन एकता के साथ भाजपा को हराने के लिए कमर कस ले तो 2023 में कमलनाथजी के नेतृत्व में होने वाले चुनावों में फिर से कांग्रेस सरकार बनायेगी रैगांव उपचुनाव में कांग्रेस की जीत इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है अजयसिंह आज कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ रैगांव में आयोजित एक बड़ी सभा में मतदाताओं का आभार व्यक्त कर रहे थे उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस की श्रीमती कल्पना वर्मा की जीत सिर्फ आप सभी मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संकल्प की वजह से मिली है| इस जीत से दिल्ली तक यह सन्देश गया है कि जनता अब भाजपा को समझ चुकी है और वह उनकी सरकार से भारी नाराज है अजयसिंह ने कहा कि यह सभी को मालूम है कि आखरी के दो दिन भाजपा और आरएसएस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए क्या क्या नहीं किया तीं अजयसिंह ने कहा कि आज भाजपा सरकारों में कोई वर्ग खुश नहीं है| किसान नाराज है, युवा नाराज हैं, अधिकारी परेशान हैं तो फिर खुश कौन है? खुश हैं तो सिर्फ भाजपा के लोग पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई को बेतहाशा बढ़ा दिया है| हर आदमी परेशान है| चुनाव के पहले भाजपा ने झूठे वादे किये थे कि महंगाई कम करेंगे| लेकिन हुआ उल्टा| हमें 2023 के चुनाव में एकजुट होकर भाजपा को हराने का संकल्प लेना है चुनाव के लिए आज से ही जुट जाना है जनता के बीच अभी से पहुँच कर उन्हें भाजपा की असलियत समझाना है विंध्य से भाजपा को हराने की शुरुआत हो चुकी है| यहाँ की जनता ने शिवराज सरकार को आइना दिखा दिया है| इसके लिए मैं रैगांव विधान सभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ
