जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह 11 नवम्बर को आज आयेंगी सीधी

सीधी धर्मेंद : प्रदेश की जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह मांडवे की अध्यक्षता में जनजातीय गौरव दिवस की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में 11 नवम्बर 2021 को प्रस्तावित है। सत्कार अधिकारी जिला सीधी ने जानकारी देकर बताया कि प्रभारी मंत्री सुश्री सिंह 11 नवम्बर को दोपहर 12 बजे उमरिया से सीधी आयेंगी। प्रभारी मंत्री दोपहर 12ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारी बैठक की अध्यक्षता करेंगी। इसके पश्चात सायं 05 बजे सीधी से उमरिया के लिए प्रस्थान करेंगी।
