चित्रकूट में लगा गधों का बाजार लाखो रूपए लगी गधो की बोली

0 156
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सतना जिले के चित्रकूट में कई दशकों से दीपावली के दूसरे दिन से तीन दिनों तक अनोखा गधों का मेला आयोजित किया जाता है यह ऐतिहासिक मेला मुगल शासक औरंगजेब के जमाने में शुरू हुआ था जो आज भी अनवरत जारी है यहां तरह-तरह के गधे बिकने के लिए पहुंचते हैं इस बार के मेले में विकास नाम का गधा डेढ़ लाख में तथा सलमान, मोहित और दीपिका नाम के गधे सवा सवा लाख रुपए में बेचे गए शाहरूख 70 हजार, रणबीर 50 हजार और ऋतिक नाम के गधे की बोली 30 हजार में लगाई गई गधों के खरीदार भी बड़े दूर-दूर से आते हैं और उन्हें साल भर इस मेले का इंतजार रहता है चित्रकूट में हर वर्ष आयोजित होने वाला ऐतिहासिक गधा मेला का इस बार आयोजन किया गया। मेले में हजारों की संख्या में लोग गधे लेकर पहुंचे। जिन्हें खरीदीने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। बताया गया कि गधा मेला दीपावली से तीन दिन तक मंदाकिनी नदी के किनारे क्योट्रा में आयोजित किया गया जाता है। दरअसल धर्मनगरी चित्रकूट में गधों के मेला की शुरूआत मूर्तिभंजक औरंगजेब ने शुरू की थी। तब से आज तक हर वर्ष दीपावली के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन होता है। जहां दूर-दूर से गधों के व्यापारी आते हैं। अब तक चित्रकूट में लगभग 10 हजार गधे मेले में शामिल हुए। जहां गधों को खरीदा और बेचा गया।इस मेले में सबसे ज्यादा महंगी बोली सलमान नाम के गधे की लगाई गई जो कि डेढ़ लाख में बिका है।

News TOP Footer