एक नवंबर को आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम का गरिमामय होगा आयोजन

0 122
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस एक नवंबर को समूचे जिले में मध्यप्रदेश दिवस एवं आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अभियान का लोकव्यापीकरण कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा। जिला स्तर पर आज प्रात कालीन कार्यक्रम के तहत प्रात 8 बजे प्रभात फेरी का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान से किया जाएगा। इसी प्रकार मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के सायंकालीन कार्यक्रम सायं 5 बजे से उत्कृष्ट विद्यालय सीधी के मैदान में आयोजित होंगे। इस दौरान राष्ट्रगान, मध्यप्रदेश गान, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य अतिथि के संबोधन के पश्चात् राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

News TOP Footer