शिक्षकों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन का दूसरा दिन प्रशासन ने नहीं ली कोई खोज खबर

0 185
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अपनी मागो को लेकर आतिश शिक्षक संघ सीधी  के द्वारा विथिका भवन सीधो में 18 अक्टूबर से आमरण अनशन शुरू किया गया है बताया गया की अतिथि शिक्षकों को बिना किसी पूर्व सूचना के  स्कूलों से बाहर कर दिया गया जिसको लेकर अतिथि शिक्षक संघ ने आमरण अनशन शुरू कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  शिक्षकों की मांग की जितने भी अतिथि शिक्षक बाहर किए गए हैं चाहे वह ट्रांसफर नीति,  चयनित शिक्षक या पद समाप्ति के कारण उन्हें तत्काल काम में वापस बुलाया जाए जिलाध्यक्ष रविकान्त गुप्ता द्वारा दी जानकारी के अनुसार सीधी जिले के कलेक्ट्रेट के सामने बीथिका भवन में अतिथि शिक्षकों का अन्न जल त्याग कर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन का आज दूसरा दिन है प्रशासन पूरी तरह से मौन है अनशनकारी की हालत खराब हो रही है कल सुबह10 बजे से यह अनशन बीथिका भवन शुरू हुआ जिसमें जिले एवं प्रदेश के अन्य जिलों से सैकड़ों की संख्या में अतिथि शिक्षक उपस्थित हुए अन्न जल त्याग कर आमरण अनशन में बैठे नोखेलाल तिवारी की हालत खराब होती जा रही है हम ने अनशन कारी से बात करने की कोशिश की लेकिन वो बात करने की स्थित मे नही थे । शशांक द्विवेदी ने कहा कि प्रशासन का कोई भी प्रतिनिधि नहीं गया यहां तक कि रात भर अतिथि शिक्षकों को अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंता थी प्रशासन की ओर से अतिथि शिक्षकों को कोई सुरक्षा ब्यवस्था भी मुहैया नहीं कराई गई। इससे आक्रोशित अतिथि शिक्षकों के द्वारा उग्र आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है प्रदेश के अन्य जिलों से भारी संख्या में अतिथि शिक्षकों के आने के खबर है।अतिथि शिक्षकों की मांग जब तक पूरी नहीं होती तब तक वह अनशन स्थल से नहीं हटने की बात कही है।

News TOP Footer