हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब के जन्मदिन की खुशी में सीधी शहर में मुसलमान भाइयों ने निकाला जुलुस

0 182
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : दुनिया को एकता भाईचारा और अमन का पैगाम देने वाले पैगंबर मोहम्मद का जन्म दिन इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाया जाता है. पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन की खुशी में यह दिन सेलिब्रेट किया 19 अक्टूबर को सीधी शहर में मुसलमान भाइयों ने हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया मुसलमान भाइयों ने हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब के जन्मदिन की खुशी में सीधी शहर की जामा मस्जिद से जुलूस निकाला जुलूस में बड़ी संख्या में मुसलमान भाई और बच्चे शामिल थे मुसलमान भाइयों ने इस दौरान अपने धार्मिक झंडे के साथ देश के राष्ट्रीय ध्वज को भी लहराया जुलूस के दौरान मुसलमान भाइयों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ से हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब की खासियतो को साझा किया। जामा मस्जिद से निकला मुसलमान भाइयों का जुलूस सीधी शहर के डाकघर सम्राट चौक का ताल चौक गांधी चौक बस स्टैंड होते हुए वापस जामा मस्जिद में पहुंचकर समाप्त हुआ जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

News TOP Footer