जिले में कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान 4 में सोमवार को 15 हजार से अधिक व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन का डोज लगाया गया

0 201
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान 4 में सभी पात्र व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन का पहला डोज लगाने का अभियान 198 केन्द्रों में चलाया गया। सुबह से ही उत्साह और उमंग के साथ वैक्सीनेशन कार्य प्रारंभ हुआ। सभी टीकाकरण केंद्रों पर नागरिकों की सुविधाओं के लिए पुख्ता इंतजाम रहें, जहां नागरिकों द्वारा बढ़-चढ़कर सुरक्षा का टीका लगवाया जा रहा है। कोविड वैक्सिनेशन महाअभियान के चतुर्थ चरण में लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सोमवार को 15 हजार से अधिक व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन का डोज लगाया गया। अब तक जिले के 6 लाख 47 हजार से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है, जबकि 1 लाख 27 हजार लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। कलेक्टर मुजीबुर्र रहमान  खान  महाअभियान में जारी टीकाकरण कार्य की सतत निगरानी कर रहे हैं इसी क्रम में कलेक्टर द्वारा आज विकासखण्ड सेमरिया (गोपद बनास) के टीकाकरण केंद्र गाड़ा बबन सिंह, शिवपुरवा, जमुनिहा कला, हड़बड़ो एवं बरम्बाबा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया

News TOP Footer