कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान में दिख रहा लोगों में उत्साह 221 केन्द्रों में लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन

0 251
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर को ‘‘वैक्सीनेशन महाअभियान 3.0‘‘ आयोजित किया गया। सीधी जिले में 221 टीकाकरण केन्द्रों में सत्रों का आयोजन का आयोजन कर लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। सभी टीकाकरण केंद्रों पर नागरिकों की सुविधाओं के लिए पुख्ता इंतजाम रहें, जहां नागरिकों द्वारा बढ़-चढ़कर सुरक्षा का टीका लगवाया गया। कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान की सतत निगरानी में टीकाकरण का कार्य निर्धारित समय पर प्रारम्भ किया गया। कलेक्टर द्वारा विकासखण्ड सेमरिया (गोपद बनास) के टीकाकरण केंद्र सेमरिया एवं देवगढ़ तथा रामपुरनैकिन के चुरहट, बड़ोखर, रामपुर नैकिन, अगडाल, रघुनाथपुर, नैकिन, मौरा, बरौं, धनहा, चकडौर एवं कुशमहर आदि केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके साथ ही अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली द्वारा विकासखण्ड सिहावल के टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर श्री खान ने केंद्रों पर नियुक्त नोडल अधिकारियों से वैक्सीनेशन कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक केंद्र पर लक्षित समूह का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व, स्वास्थ्य, जनपद, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा आदि विभागों के अमले को निर्देशित किया कि केंद्रों पर लक्षित नागरिकों का मोबिलाइजेशन कर शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को महाअभियान की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री खान ने कहा कि कोविड से सम्पूर्ण सुरक्षा के लिए सभी नागरिकों को कोविड वैक्सीन के दोनों डोज लगाया जाना आवश्यक है। शासन द्वारा अभियान चलाकर सभी को निःशुल्क टीके लगाए जाने की व्यवस्था की गई है। हमें भी इसे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए स्वयं एवं अपने परिजनों को टीके के दोनों डोज लगाने चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा 26 सितंबर 2021 तक 18 वर्ष के प्रत्येक व्यक्ति को टीके का प्रथम डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसको ध्यान में रखकर जिले में टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर का लाभ लें और अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी चुरहट अभिषेक सिंह, तहसीलदार रामपुर नैकिन शिवशंकर शुक्ल, नायब तहसीलदार सुधीर मोहन अग्रवाल, बीएमओ डाॅ. प्रशांत तिवारी, सीएचओ डाॅ. अजय तिवारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer