पोषण माह अंतर्गत पोषण थाली का प्रदर्शन एवं पोषण संवाद का हुआ आयोजन

0 199
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में माह सितंबर के प्रथम सप्ताह को श्मातृ वंदना योजनाश् के रूप में तथा माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। द्वितीय सप्ताह के अंतर्गत परियोजना अधिकारी डॉ शेषनारायण मिश्रा के मार्गदर्शन में पर्यवेक्षकों द्वारा कार्यकर्ताओं के सहयोग से गर्भवती, बच्चे एवं किशोरी बालिकाओं को योगाभ्यास करवाया गया। सेक्टर जमोड़ी पर्यवेक्षक सुचित्रा डहरिया द्वारा कार्यकर्ताओं के सहयोग से पोषण थाली का प्रदर्शन एवं पोषण संवाद किया गया। विशेषकर गर्भवती महिलाओं को इस कार्यक्रम में शामिल किया गया, साथ ही गर्भवती की गोद भराई भी की गई। सेक्टर बम्हनी में पर्यवेक्षक तिग्गा द्वारा पौष्टिक भोजन की जानकारी दी गई और विभाग की तरफ से मिलने वाले पूरक पोषण आहार की समझाइश दी गई। अन्य सेक्टरों में भी ये गतिविधियां कराई गई। उल्लेखनीय है कि परियोजना सीधी 1 में सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में जनप्रतिनिधियों द्वारा मातृ वंदना योजना सप्ताह का शुभारंभ किया गया। ‘‘मातृ शक्ति राष्ट्र शक्ति’’ थीम पर योजना अंतर्गत गर्भवती महिला अथवा माँ के साथ प्रथम बच्चे की सेल्फी लेकर शोसल मीडिया में अपलोड किया गया। इसके साथ ही विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता सम्बन्धी जानकारी प्रदाय की जा रही है। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जनजागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

News TOP Footer