कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान सतत जारी लोगों में दिख रहा उत्साह दो दिनों में लगे 42 हजार से अधिक डोज

0 172
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में कोविड वैक्सीनेशन महा अभियान के दूसरे दिन भी उत्साह और उमंग के साथ वैक्सीनेशन कार्य प्रारंभ हुआ। सभी 105 टीकाकरण केंद्रों पर नागरिकों की सुविधाओं के लिए पुख्ता इंतजाम रहें, जहां नागरिकों द्वारा बढ़-चढ़कर सुरक्षा का टीका लगवाया जा रहा है। कोविड वैक्सिनेशन महाअभियान के द्वितीय चरण में लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बुधवार को 127 टीकाकरण केन्द्रों में 26 हजार 633 डोज लगाए गए तथा दूसरे दिन 105 टीकाकरण केन्द्रों में 15 हजार से अधिक डोज लगाए गए हैं। टीकाकरण के लिए जहाँ पहले लोगों में भ्रांतियां फैली थी, लोग टीकाकरण से घबरा रहे थे, वहीं आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के सतत प्रयासों से लोगों के बीच टीकाकरण को लेकर जागरूकता आई है। मुख्यमंत्री श्री चैहान के आह्वान पर जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अमले द्वारा लोगों के जागरूकता के लिए अभियान चलाया जिसके सुखद परिणाम देखने को मिल रहे हैं। आज सभी टीकाकरण केन्द्रों में लोग स्वेच्छा से टीकाकरण के लिए आ रहे हैं। सीधी जिले में भी टीकाकरण के प्रतिशत में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह के निर्देशन एवं कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी के मार्गदर्शन में जिले में टीकाकरण अभियान को गति मिली है। कलेक्टर श्री चैधरी महाअभियान में जारी टीकाकरण कार्य की सतत निगरानी कर रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर द्वारा आज सीधी शहर के संजय गांधी महाविद्यालय टीकाकरण केंद्र, विकासखण्ड सेमरिया(गोपद बनास) के टीकाकरण केंद्र पनवार चैहानन, बघवारी एवं उडैसा तथा मझौली के करमाई, जोबा, दादर एवं नदहा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।कलेक्टर श्री चैधरी ने केंद्रों पर नियुक्त नोडल अधिकारियों से वैक्सीनेशन कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक केंद्र पर लक्षित समूह का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व, स्वास्थ्य, जनपद, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा आदि विभागों के अमले को निर्देशित किया कि केंद्रों पर लक्षित नागरिकों का मोबिलाइजेशन कर शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए उन्होंने समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को महाअभियान की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जोबा टीकाकरण केंद्र में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने और लापरवाही पर संबंधित सचिव एवं महिला बाल विकास सुपर वाइजर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास श्रेयस गोखले, उपखण्ड अधिकारी मझौली सुरेश अग्रवाल, तहसीलदार मझौली व्ही के पटेल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ नागेंद्र बिहारी दुबे, सीईओ मझौली एम एल प्रजापति सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer