जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित समय-सीमा में कार्य करें पूण कहा कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने

0 243
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी की अध्यक्षता मे जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री चैधरी ने निर्देशित किया है कि सभी विभागांे के मध्य आपासी समन्वय स्थापित कर मिशन अंतर्गत प्रस्तावित कार्यो को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराएं। उन्होंने निर्देशित किया कि वन विभाग, प्रधानमंत्री सड़क, लोकनिर्माण विभाग आदि निर्माण एजेन्सियों से संपर्क मे रहें तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही एनओसी प्राप्त कर कार्य पूर्ण करें। कलेक्टर ने सभी निर्माण कार्याें मे गुणवत्ता तथा समय-सीमा को ध्यान में रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने जिन कार्यों की समय-सीमा पूर्ण हो गई उनके संविदाकारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि कार्य मे लापरवाही करने वाले संविदाकारों पर नियमानुसार जुर्माना अधिरोपित किया जाए। इसके पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल नामदेव धोटे द्वारा सभी 37 जल जीवन मिशन के कार्याें की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होनें कहा कि मिशन के कार्यों के दौरान जो भी सड़के या पुलिया प्रभावित हुई है, संविदाकारों द्वारा उसमें आवश्यक सुधार कराया जाए। उन्होनें जल जीवन मिशन के सभी कार्यों को सितम्बर माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

News TOP Footer