मिनी स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत प्रभारी मंत्री ने किया वृक्षारोपण कहा वृक्षों के बिना जीवन की परिकल्पना संभव नहीं

सीधी धर्मेंद : आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत मिनी स्मार्ट सिटी परियोजना में प्रदेश की जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह माण्डवे द्वारा लक्ष्मी तरू के पौधों का रोपण किया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि वृक्ष हमारे लिए जीवन के परिकल्पना भी संभव नहीं है। प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा अंकुर अभियान के माध्यम से पूरे प्रदेश में पौधरोपण का अभियान चलाया है। उनके द्वारा प्रतिदिन पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया जाता है। उन्होने उपस्थित लोगों से मुख्यमंत्री जी के इस अभियान में सहभागिता की अपील की है। उन्होने कहा कि हम अपनी प्रकृति की रक्षा करेंगे तथा प्रकृति हमारी सुरक्षा और पोषण करेगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सीधी शहर प्रदेश के अग्रणी शहरों में सम्मिलित हो इसके लिए प्रयास किए जायेगें। सीधी शहर में हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होगी। सीधी शहर के विकास में और स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने में जन सहभागिता भी आवश्यक होगी। प्रभारी मंत्री द्वारा जिले की मातृ शक्तियों के हौसले को भी सलाम किया गया। उन्होने कहा कि मातृ शक्ति के आगे बढ़ने से ही देश बढ़ेगा। इस अवसर पर कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, वनमण्डलाधिकारी क्षितिज कुमार, अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल नामदेव धोटे, गणमान्य नागरिक इन्द्रशरण सिंह चैहान सहित अधिकारियों तथ संभ्रात नागरिकों द्वारा लक्ष्मी तरू के पौधों का रोपण किया —- 15 अगस्त को सीधी जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह जगह.जगह गरिमा पूर्ण ढंग से मनाया गया सीधी जिले का पहला ध्वजारोहण जिले के कलेक्टर आवास पर जिला कलेक्टर रविंद्र चौधरी के द्वारा फहराया गया कलेक्टर रविंद्र चौधरी ने शासकीय आवास पर ध्वजारोहण कर के झंडे को सलामी दी इस मौके पर राष्ट्रगान का भी गायन किया गया ध्वजारोहण के दौरान जिले के कई विभाग प्रमुख और अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे .
