स्वतंत्रता दिवस समारोह के पुलिस परेड ग्राउंड का कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

सीधी धर्मेंद : स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के संबंध में कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी तथा पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। उन्होंने समारोह स्थल की साफ-सफाई समतलीकरण, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था आदि के विषय में सभी सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया है कि सभी संबंधित अधिकारी दिए गये दायित्वों का पूरी गम्भीरता से पालन करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, प्रभारी उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास श्रेयस गोखले, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग डी के सिंह, तहसीलदार सौरभ मिश्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमला कोल उपस्थित रहीं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतिम रिहर्सल सम्पन्न इसके पूर्व शुक्रवार की सुबह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के नेतृत्व में अंतिम रिहर्सल का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के आधार पर सभी गतिविधियां की गईं।
