पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीधी पुलिस को दिया गया अवकाश मेडिकल यात्रा भत्ता वेतन भत्ते एवं आवास भत्ता संबंधित प्रशिक्षण

0 290
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में सीधी पुलिस के कर्मचारियों हेतु अवकाशए मेडिकलए वेतन भत्तेए यात्रा भत्ता एवं आवास भत्ता संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । जानकारियों के आभाव में पुलिस कर्मी उपरोक्त लाभों से वंचित रह जाता है जिसको दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले तथा उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक के एन पासी के द्वारा आवास संबंधित भत्तों की जानकारी एवं उसको प्राप्त करने हेतु जानकारी दी एवं संबंधित फार्म उपलब्ध करवाए। इसके पश्चात सहायक उप निरीक्षक प्रदीप सिंह द्वारा मेडिकल क्लेम तथा मध्य प्रदेश पुलिस स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं की जानकारी दी । तथा इसी क्रम में सहायक उप निरीक्षक अनूप प्रजापति द्वारा अवकाश के प्रकारों एवं उनका लाभ लेने हेतु पात्रता तथा नियम की जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया । इसके बाद उप निरी गिरजा तिवारी के द्वारा वेतन तथा समयमान वेतनमान एवं भत्तों के संबंध में जानकारी तथा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यात्रा भत्ता के संबंध में उप निरीक्षक के पी पांडेय तथा महिला आर अनामिका सिंह तोमर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया एवं यात्रा भत्ता फार्म उपलब्ध करवाए गए।  प्रशिक्षण के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले द्वारा समस्त थानोंध् चौकी से प्रशिक्षण प्राप्त करने आए पुलिस कर्मियों को आदेशित किया गया कि अपने अपने थाना तथा चौकी में समस्त पुलिस बाल तक उपरोक्त प्रशिक्षण संबंधित जानकारी पहुंचाएं तथा जिम्मेदारी पूर्वक अपने अपने थाना एवं चौकी के पुलिस कर्मियों को जो उपरोक्त में से जिस लाभ हेतु पात्रता रखते हो उनका उचित कागजी कार्यवाही कर समय सीमा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचाएं जिससे पत्र पुलिस कर्मी को लाभ मिल सके।

News TOP Footer