राजनीति में कटुता से समाज में भी कटुता फैलेगी कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने

0 274
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कल रात सीधी में प्रसिद्ध साहित्यकार सोमेश्वर सिंह की पुस्तक श्जो जिया और भोगा का लोकार्पण कियाद्य यह पुस्तक लेखक के अपने जीवन के संस्मरण पर आधारित है उन्होंने कहा कि पुस्तक को पढने के बाद महसूस हुआ कि सोमेश्वर सिंह कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैद्य लेकिन वे जिस तरह हम सबके बीच साधारण व्यक्ति की तरह रहते हैं उससे उनके भीतर छुपी असाधारण प्रतिभा हम देर से पहचान पाए उनकी प्रगतिशील विचारधारा पुस्तक में स्पष्ट झलकती है। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने आम समझ की बेहद सरल भाषा में अपने जीवन के संस्मरण रोचक ढंग से कहानियों के रूप में संकलित किये हैं जो हर पाठक को प्रेरणा देते हैं। वे हमारे पारिवारिक सदस्य हैं जो एक गहरी विचारधारा के व्यक्ति हैं। अजय सिंह ने गंगा जमुनी संस्कृति की बात करते हुए कहा कि राजनीति में विभिन्न विचारधारा के बाद भी मिलजुलकर बातचीत करने का साहस हर जनप्रतिनिधि में होना चाहिये। खुशी है कि हमारे यहां के सब लोग आपस में इसी तरह का व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में कटुता नहीं होना चाहिये। यदि राजनीति में कटुता आयेगी तो समाज में भी कटुता पैदा होगी। यदि समाज में कटुता फैली तो क्षेत्र के विकास में कठिनाई आना स्वाभाविक है। लेखक सोमेश्वर सिंह प्रगतिशील लेखक संघए श्रमजीवी पत्रकार संघ और ट्रेड यूनियनों में महत्वपूर्ण पदों पर हैं। सोशल मीडिया में ष्सुना फलानेष् और ष्धूप की छांवष् स्तम्भों का लेखन कर रहे हैं। इनमें निजी अनुभवों से देशएसमयएसमाज और संस्कृति के क्षेत्र में घट रही समसामयिक घटनाओं का जिक्र रहता है। उनकी मान्यता है कि कुछ प्रतिगामी ताकतें लोकतंत्र का मुखौटा लगाकर हमें उसी युग में ले जाना चाहती हैं जहां डर का बोलबाला है। वे कहते हैं कि ष्मैं फिर मनुष्यता की खोज में निकला हूं। जातिए धर्मएसम्प्रदायए अंधविश्वास से मेरा कोई लेना देना नहीं है।

News TOP Footer