सीधी पुलिस ने मझौली में हुई डकैती की घटना का किया खुलासा 8 लोगों की हुई गिरफ्तारी

0 708
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 3 जुलाई की दरम्यानी रात मझौली के मोहनलाल सोनी की गीता ज्वेलर्स दूकान में अज्ञात बदमाशों द्वारा दूकान का पीछे का दरवाजा खोलकर दुकान के अंदर प्रवेश कर ज्वेलरी की दूकान में सामान की लूटपाट कर दुकान में सोये मोहनलाल सोनी के बेटे हार्दिक सोनी के साथ मारपीट की गई थी  जिसके बाद अज्ञात बदमाशो द्वारा ज्वेलरी की दुकान से 2 किलो सोना 30 किलो ग्राम चांदी के जेवरात तथा 60 हजार रूपये नगदी ले कर फरार हो गए थे। घटना के बाद  पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अंजुलता पटले के कुशल मार्गदर्शन में बनी सीधी पुलिस की दस टीमों के अथक प्रयास एवं दक्षता के चलते आज दिनांक को मझौली लूटकांड का पर्दाफाश किया गया जिसमें 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 20 लाख रुपए का मशरूका जप्त कर लिया गया है । पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के निर्देशन में ैक्व्च् कुसमी के मार्ग दर्शन में गठित टीमो ने काफी लगन एवं मेहनत से कार्य करते हुए  घटना में शामिल पारधी गैंग का खुलाशा कर दिया। लूटी गई संपत्ति में से 13 किलो चांदी 200 ग्राम सोना एव 35000 रुपये नगदी विभिन्न जगहो से बरामद की गई है कुल बरामद की गई संपत्ति की कीमत 2000000 रुपये है।

News TOP Footer