पिपराव पुलिस ने मारपीट कर बोलेरो वाहन लूटने के आरोपी को 24 घंटों के भीतर किया गिरफ्तार

0 278
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के कुशल मार्गदर्शन थाना प्रभारी रामपुर नैकिन के नेतृत्व में चौकी प्रभारी पिपराव विशाल शर्मा एवं उनकी टीम ने मारपीट कर बोलेरो लूट करने के आरोपी विवेक उर्फ योगेश दुबे पिता रामबिहारी दुबे उम्र.27साल निवासी ग्राम पैपखरा थाना चोरहटा जिला रीवा से चोरी का वाहन जप्त कर आरोपी को हिरासत में लिया है साथ ही एक अन्य आरोपी बिहारी लाल मिश्र पिता अखिलेश कुमार मिश्रा ग्राम भैसरहा को अवैध रूप से नशीली सिरप विक्रय करने के आरोप में गिरफ्तार किया है । दोनों आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई उपरांत जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है।बताया गया की 8 जुलाई को फरियादी अंकित बैस पिता सुधीर बैस उम्र.18साल निवासी ग्राम भैसरहा का चौकी आकर रिपोर्ट लेख कराया कि आज सुबह 4बजे के करीब आरोपी विवेक उर्फ योगेश दुबे पिता रामबिहारी दुबे उम्र.27साल निवासी ग्राम पैपखरा थाना चोरहटा जिला रीवा इसके साथ मारपीट कर इसकी  बोलेरो वाहन क्रमांक. उच17बं0476 लूट कर भाग गया है। जिस पर से अपराध कायम कर विवेचना शुरू की जाकर चौकी के समीप सभी  थानो को नाकाबंदी हेतु बताया जाकर आरोपी की पता तलाश की गई। जो मुखबीर की सूचना पर आरोपी को ग्राम गाजन थाना रामपुर बघेलान जिला सतना में घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे वाहन बोलेरो के सम्बंध में पूछताछ कर मेमोरेंडम लिया जो वाहन ग्राम दलदल थाना रामपुर बघेलान जिला सतना में होना बताया जिसे मौके पर ले जाकर गाड़ी को दस्तयाब किया गया ।कार्यवाही में  राजकुमार सिंह परिहार  ण्किशुनपल सिंह प्रसन्न मिश्रा राकेश  महेंद्र भुरतिया संजीव बसेडिया जितेंद्र बघेल नायक शशिशेखर उपाध्याय चक्रधर मिश्रा का योगदान रहा-

News TOP Footer