मध्य प्रदेश की सरकार के एस्मा लगाने के बाद भी धरना प्रदर्शन कर रहा है नर्सेज एसोसिएशन

0 194
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूरे मध्यप्रदेश के साथ सीधी जिले में भी विगत कई दिनों से नर्सेज एसोसिएशन द्वारा अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है सीधी शहर के जिला अस्पताल परिसर में नर्सेज एसोसिएशन द्वारा लगातार हड़ताल की जा रही है हड़ताल पर बैठी नर्सेज अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी कर रही हैं। मध्य प्रदेश की सरकार ने नर्सों की इस हड़ताल को एस्मा लगाकर इसे अवैध घोषित कर दिया है बावजूद इसके सीधी शहर के जिला अस्पताल परिसर में नर्सेज अंजाम की परवाह न करते हुए भी लगातार आंदोलन प्रदर्शन कर रही है एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी मांगों की जानकारी देते हुए नर्सेज एसोसिएशन ने बताया कि कोरोना काल में हम अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों का जीवन बचाते हैं लेकिन अब जब सब कुछ ठीक है और हम अपनी कुछ जायज मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं तो हमारे साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है

News TOP Footer