मप्र के देवास जिले के नेमावर में घटित हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने मूलनिवासी संघ सीधी ने ज्ञापन सौंपा

0 781
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत दिनों मध्यप्रदेश के देवास जिले के नेमावर में घटित हत्याकांड की घटना को लेकर पूरे मध्यप्रदेश का आदिवासी समाज भयभीत और साशंकित है पूरे मध्यप्रदेश में देवास में हुई आदिवासियों की हृदय विदारक हत्याकांड की निंदा की जा रही है प्रदेश भर में आदिवासी समाज इस हत्याकांड के हत्यारो को तत्काल गिरफ्तार कर उन्हें कठोर से कठोर दंड दिलाए जाने और पीड़ित के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश शासन की तरफ देख रहा है 5 जुलाई को जिला कलेक्ट्रेट सीधी में मूलनिवासी संघ सीधी ने मध्यप्रदेश के देवास जिले में आदिवासियों की हुई जघन्य हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग को लेकर राज्यपाल महोदय के नाम का ज्ञापन जिले के कलेक्टर को सौंपा। जिले के कलेक्टर को उक्त घटना के संबंध में ज्ञापन सौंपने के बाद मूलनिवासी संघ जिला सीधी के पदाधिकारियों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को ज्ञापन में की गई मांगों की जानकारी दी और कहा कि मध्यप्रदेश में जिस तरह से आदिवासी समाज के लोगों के साथ घटना सामने आ रही है उससे राज्य सरकार को हमारे समाज का संरक्षण करना चाहिए और आपराधिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

News TOP Footer