उपेन्द्र सिंह चौहान का ह्रदय गति रूक जाने से हुआ निधन भारतीय जनता पार्टी की अपूर्णीय क्षति जिले में शोक की लहर

0 871
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भाजपा के वरिष्ठ नेता और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री उपेन्द्र सिंह चौहान का ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया है उपेन्द्र सिंह चौहान के निधन का समाचार मिलते ही संपूर्ण अंचल में शोक व्याप्त हो गया बताया गया की भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कर्मठ कार्यकर्ता और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य उपेन्द्र सिंह चौहान को दिल का दौरा पड़ा था जिन्हे इलाज के लिए रीवा ले जाया गया था जहा इलाज के दौरान  ह्रदय गति रूक जाने से आज रीवा में उनका स्वर्गवास हो गया। अपने वरिष्ठ नेता के स्वर्गवास का समाचार मिलते ही भाजपा परिवार में शोक व्याप्त हो गया निधन के वाद उपेन्द्र सिंह  चौहान के शव को उनके निज निवास सीधी जमोडी में लाया गया जहा शोक व्यक्त करने वालों का जमावणा लग गया । भाजपा के वरिष्ठ नेता और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उपेन्द्र सिंह चौहान के शव पर भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने नम आखो से श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात श्रद्धांजलि वक्त करते हुए कहा कि दादा का जाना पार्टी और मेरे लिए व्यक्तिगत अपूर्णीय छति है वे मिलनसार एमृदु भाषी और सच्चे भाजपाई थे स्वर्गीय दादा उपेन्द्र सिंह चौहान युवा अवस्था में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षए पार्टी के जिले के महामंत्रीए किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहते हुए पार्टी और जनता की सेवा में आजीवन लगे रहे अभी वे किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य परिषद के सदस्य के नाते हमारा मार्गदर्शन कर रहे थे  उन्होंने किसानों और सहकारीता के लिए कई आन्दोलन किया ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को धाढस प्रदान करें।

News TOP Footer