संजय गांधी महाविद्यालय सीधी के 25 छात्र/छात्राओं को कराया गया रोजगारोन्मुखी औद्योगिक भ्रमण

0 208
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 30 जून 2021 को शासकीय संजय गांधी स्मृति स्वशासी महाविद्यालय सीधी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के द्वारा प्राचार्य डा ए.आर. सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय रोजगारोन्मुखी औद्योगिक इकाई भ्रमण कराया गया। महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के प्रभारी डा अरविन्द कुमार त्रिपाठी ने बताया कि भ्रमण में महाविद्यालय के 25 छात्र/छात्राओं ने जिले के ग्राम पड़खुरी में स्थापित उद्यानिकी विभाग के नर्सरी में भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने रोजगारमूलकता से संबंधित अपनी कई जिज्ञासाओं को वहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समझा। छात्र/छात्राओं ने नर्सरी में कैसे पौधों का रोपण एवं उसमें विभिन्न प्रकार की प्रजातियों का संरक्षण एवं संधारण कैसे किया जाता है तथा इससे रोजगारमूलकता की वृद्धि कैसे हो सकती है इसकी जानकारी हासिल की साथ ही छात्र/छात्राओं ने अगरबत्ती केन्द्र का भी भ्रमण किया। अगरबत्ती निर्माण केन्द्र में उपलब्ध मशीनरी एवं उनके उपयोग की जानकारी प्राप्त की। अगरबत्ती उद्योग स्थापित करने एवं उसमें लगने वाली लागत, उत्पादन एवं उसकी बिक्री के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के आखिरी पड़ाव में कृषि विज्ञान केन्द्र में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कृषि के क्षेत्र में रोजगारमूलकता एवं उसकी वृद्धि कैसे की जा सकती है की जानकारी प्राप्त की । भ्रमण के दौरान महाविद्यालय के टेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी अंकित कृष्ण पाण्डेय ने निरन्तर छात्र/छात्राओं को रोजगारोन्मुखी जानकारियांॅ तथा दिशा निर्देश प्रदान करते रहे।

News TOP Footer