टीकाकरण में आई तेजी से सीधी शहर के क्रमांक 1 क्रमांक 2 में पड़ गई टीके की कमी

0 585
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूरे प्रदेश के साथ सीधी जिले में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान का शुभारंभ हुआ। शनिवार को टीकाकरण अभियान के चैथे दिन भी सीधी जिले में निर्धारित सभी 34 वैक्सीनेशन केन्द्रों में उत्सव का माहौल था। जिलेभर में आज प्रातः 9 बजे से ही सभी टीकाकरण केन्द्रों पर एक साथ टीकाकरण प्रारंभ हुआ। लोग स्वप्रेरणा से टीकाकरण केन्द्र पहुंच रहे हैं। टीकाकरण की रफ्तार लगातार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम तक 10 हजार से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण हो चुका था और कई केन्द्रों में टीकाकरण जारी भी था। सभी वर्गों पुरूष, महिलाओं युवा, बुजुर्ग सभी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए कोरोना वैक्सीनेशन के लिए तत्पर दिखे। टीकाकरण में आई तेजी की वजह से सीधी शहर के क्रमांक 1  क्रमांक 2 में टीके की कमी पड़ गई जिसकी वजह से सैकड़ो लोगो को विना टीका लगवाए ही वापस जाना पड़ गया लोगो को बताया गया की अब सोमवार को टीका लगाया जाएगा।

News TOP Footer