वैक्सीनेशन के लिए आकर्षित करने नैनीताल में जिला प्रशासन ने लिया मनोरंजन का सहारा

0 778
Main Ad1

खबर उत्तराखंड के नैनीताल से एक तरफ जहां पूरे देश में बहुत से लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर खौफ है वही उत्तराखंड के नैनीताल में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए आकर्षित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मनोरंजन का सहारा लिया गया है नैनीताल में 18 प्लस के युवा जो वैक्सीनेशन के लिए आ रहे हैं उनके मनोरंजन के लिए जिला प्रशासन ने मनोरंजन की व्यवस्था की है नैनीताल से हमारी रिपोर्टर हिमानी रौतेला ने बताया कि 18 से ऊपर जो युवा है उन्हें वैक्सीन लगाकर आधा घंटा बैठने के लिए कहा जाता है इस दौरान जिसमें युवाओं को मनोरंजन के माध्यम से दर्द को कम करने का माध्यम बताया जाता है। वैक्सीनेशन सेंटर में नैनीताल में रिपोर्टर हिमानी रौतेला ने वैक्सीन लगाकर बैठे युवाओं से भी बात की तो उन्होंने बताया कि यहाँ अच्छी व्यवस्था है जब हम वैक्सीन लगा कर आते हैं तो हमें आधा घंटा यहां बैठने को कहा जाता है इस दौरान हमारा दर्द मनोरंजन के माध्यम से थोड़ा कम हो जाता है। नैनीताल में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए आकर्षित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अपनाए गए इस तरीके को लोग रोल मॉडल मान रहे है रिपोर्टर हिमानी रौतेला ने बताया की 1 दिन में नैनीताल वैक्सीनेशन सेंटर में 500 लोगों का वैक्सीनेशन लग रहा है और वैक्सीनेशन को लेके युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला रहा है।

News TOP Footer