जिले में कम कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला यूं ही बना रहा तो इस जिले से मिलने बंद हो जाएं कोरोना के मरीज

0 1,476
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में विगत 1 महीने से भी ऊपर समय से कोरोना से अपनी जान बचाने के लिए लॉकडाउन में अपने घरों के अंदर कैद रहकर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रहे लोगों के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रीवा प्रवास के बाद जिले के कोरोना मरीजों के मिलने के अनुपात में आ रही लगातार रोज.रोज राहत बड़ी खबरों ने लॉकडाउन खुलने की उम्मीद जगा दी है विगत 1 सप्ताह से सीधी जिले में प्रतिदिन चमत्कार हो रहा है और 27ः से घटकर कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 8ः से भी नीचे गिर गया है यह चमत्कार 1 सप्ताह में कैसे हो गया इसे देखकर जिले की जनता भोचक्की है कौन सी ऐसी जादू की छड़ी थी जो अचानक इस जिले के हाथ लग गई और यह चमत्कार शुरू हो गया अगर जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला यूं ही बना रहा तो वह दिन दूर नहीं जब इस जिले से कोरोना के मरीज मिलने बंद हो जाएंगे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि गुरुवार रात्रि 12 बजे तक कुल 1012 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 1107 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 88 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। सीएमएचओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद गुरुवार को 169 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई साथ ही सामाजिक दूरी मास्क का उपयोग बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है। अब जिले में कुल 8868 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 7944 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है और अब जिले में कुल 849 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 75 हैं। जिला मुख्यालय के शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध 107 आइसोलेशन बेड में से 105 रिक्त है और 113 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड में से 48 रिक्त है तथा 10 बेड आईण्सीण्यूण् के सभी बेड भरे हुए है दिनांक 21 मई 2021 को सायं 5 बजे तक 15 रेडमिशिविर इंजेक्शन लगाए गए अब जिला औषधि भंडार में 25 वायल बैलेंस में है।

News TOP Footer