प्रदेश के रेड जोन में सीधी के शामिल होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह ने जताई चिंता

0 495
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह ने एक विग्यप्ति जारी करके कहा है कि कोरोना संक्रमण में सीधी जिला प्रदेश के रेड जोन में शामिल हो चुका है जोकि अत्यंत चिंताजनक है जिले में नए संक्रमितओं की संख्या डेढ़ सौ से 200 के आसपास चल रही है वर्तमान में पिछले 1 माह से जारी लॉकडाउन के परिणाम स्वरुप जिले की पॉजिटिव रेट घटकर 17% पर आ गई जो कि संक्रमण के नियंत्रण में आने की अच्छे संकेत दे रही है लेकिन अभी कुछ हफ्तों तक लॉकडाउन का सख्ती से पालन करते हुए कोरोना को पूरी तरह से खत्म करने की जरूरत है इसके लिए सभी लोगों से अनुरोध है कि प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के लिए जारी की गई गाइडलाइन का पालन करते हुए घर के अंदर रहे अति आवश्यक होने पर मास्क लगाकर बाहर निकले सैनिटाइजर का प्रयोग करें और हाथों को बार.बार धोते रहें जरा सी लापरवाही स्वयं परिवार एवं समाज के लिए भारी पड़ सकती है गांव एवं मोहल्ले के लोग अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें यदि किसी भी व्यक्ति में सर्दी जुकाम में बुखार के लक्षण दिखे तो उसे तुरंत को भी टेस्ट कराने के लिए कहे प्रशासन के टोल फ्री नंबर 1075 पर सूचित करें इसके साथ ही मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह ने 18 वर्ष से अधिक के युवाओ को टीका लगवाने के लिए आव्हान किया है और उन्हें कहा है कि रजिस्ट्रेशन के कार्य में कोई दिक्कत हो तो वह प्रशासन का सहयोग ले इसके साथ ही मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह ने जिला प्रशासन से अपील की है कि जिले में सख्त लॉकडाउन के साथ साथ आम नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पिछले वर्ष की तरह फल सब्जी किराने का सामान की होम डिलीवरी की सुविधा प्रारंभ किया जाए जो वर्तमान में प्रतिबंधित है इसके साथ ही गर्मी के कारण कूलर पंखे से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान रिपेयरिंग हेतु के द्वारा मांगे जाने पर दुकानदार द्वारा दुकान खोलकर सम्मान प्रदान करने की सुविधा बनाई जाए-

News TOP Footer