सीधी पुलिस के मानवीय पहल के कारण 24 घंटे में 21 जरूरतमंदो की की गई सहायता

0 237
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश के लागू होने पर लोग अपने घरो में ही रहे उसके लिये जरूरतमंदो को सहायता पहुचाने पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजूलता पटले के नेतृत्व में एक टीम का गठन करके हेल्पलाईन नंबर जारी किया गया है  और समस्त थाना प्रभारी एवं सम्पूर्ण सीधी पुलिस को जरूरतमंदो की सहायता हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिणाम स्वरूप 24 घंटे में 21 जरूरतमंद लोगो ने अपने अलग.अलग समस्या को लेकर हेल्पलाईन नंबर पर काॅल किया जिसको टीम द्वारा तत्काल संबंधित थाना प्रभारी के माध्यम से निराकरण करवाया गया 21 जरूरतमंदो में से 11 काॅलरो को राशन की समस्या थी जिस पर संबंधित थाना प्रभारी द्वारा संबंधित को राशन उपलब्ध कराया गया 6 काॅलरो को मेडिकल समस्या ;दवाई मगाना व घर में बीमार लोगो को उपचार हेतु सुविधा उपलब्ध कराना थी जिसमें सभी को समुचित व्यवस्था कराई गई 1 काॅलर जो ग्राम सरई जिला सिंगरौली से अपने परिजन को उपचार हेतु मिश्रा नर्सिग होम सीधी में भर्ती किया गया था जो आज दिनांक को मृत्यु हो जाने के कारण एम्बुलेंस ना मिलने की समस्या के कारण सम्पर्क किया गया जो थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा तत्काल एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई 2 काॅलरों द्वारा उनके ग्राम में सामाजिक दूरी व कोविड पाॅजिटिव लोगो का घर से बाहर घूमने संबधी शिकायत की गई थी जो संबंधित थाना प्रभारी द्वारा मौके पर जाकर प्रोटोकाॅल फाॅलो करने हेतु समझाइस दी जाकर सतत निगरानी की जा रही है एवं 1 कालर द्वारा पटपरा में महेश गुप्ता दुकान खोलकर प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन के संबंध में जानकारी दी गई जो थाना प्रभारी कमर्जी द्वारा तत्काल पहुचकर कार्यवाही करते हुये दुकान को सील किया गया एवं लोगो को समझाइस दी गई। सीधी पुलिस कोविड.19 के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुये जिले के आम जनमानश से की है कि आप अपने घर पर रहे सीधी पुलिस प्रशासन का सहयोग करें लाकडाउन का पालन करे अति आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले व घर से बाहर निकलते वक्त मास्क अनिवार्य रूप से पहने।

News TOP Footer