जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में किया गया दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन

सीधी धर्मेंद : वैश्विक महामारी कोरोना के कारण हो रही असामयिक मृत्यु को रोकने में असहाय महसूस कर रहे शासकीय तंत्र को मजबूती प्रदान करने जिला युवा कांग्रेस सीधी ने आगे बढ़कर पहल की है। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू के नेतृत्व में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित ब्लड बैंक में 29 अप्रेल सुबह 11 बजे से किया गया बताया गया है कि ये एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर है जिसमें 18 वर्ष से 45 वर्ष के युवा पार्टी पदाधिकारियों के अलावा कोई भी व्यक्ति रक्तदान शिविर में अपना सहयोग दे सकता है और ऐसे जो भी जागरूक युवा उक्त रक्तदान शिविर में रक्तदान कर सहयोग करते है उन्हें जिला युवा कांग्रेस सीधी की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। उसी कड़ी में 29 अप्रैल को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू के नेतृत्व में रक्तदान किया गया रक्तदान के मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीएन मिश्रा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा सहित कांग्रेस युवक कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे युंका जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन द्वारा जारी कोविड.19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए उक्त आयोजन किया जा रहा है।
