जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क वितरण एवं दीवार लेखन कर किया जा रहा जागरूक

0 257
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला समन्वयक म.प्र. जन अभियान परिषद ने जानकारी देकर बताया कि म.प्र. जन अभियान परिषद के अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के अह्वान पर राज्य में 9 हजार 800 कोरोना वालेंटियर्सो के द्वारा स्वैच्छिकता से कार्य किए जाने हेतु आनलाईन पंजीयन कराया गया। उन्होने बताया कि सीधी जिले में 1 हजार 200 वालेंटियर कोविड-19 में जागरूकता एवं वैक्सीनेशन के लिये पंजीकृत हुये है। कलेक्टर रविन्द्र कुमार चैधरी के मार्गदर्शन में तथा जिला प्रशासन के सहयोग से म.प्र. जन अभियान परिषद के मानीटरिंग में पूरे जिले में मास्क वितरण एवं दीवाल लेखन का कार्य किया जा रहा है। जिले के सभी विकासखण्डांे में कोविड-19 से संबंधित मुख्य रूप से चार विषयों में सहयोग एवं जागरूकता के कार्यक्रम संचालित हो रहे है। उन्होने बताया कि वैक्सीनेशन में सहयोग करना तथा वैक्सीनेशन हेतु लोगों को प्रेरित करना, चिकित्सा कार्य की जानकारी देकर प्रभावी क्रियान्वयन करना, मास्क लगाने हेतु लोगांे को प्रेरित करना, मास्क लगाने के फायदे बताना, वही समाज से सहयोग लेकर मास्क वितरण करना एवं गांव-गांव में मोहल्ला टोली बनाकर कोरोना से संबंधित प्रत्येक प्रकार की बाते जनसमुदाय को बताना एवं बचाव की सुरक्षा है इस प्रकार की प्रेरणा देना। इस कार्य लिए म.प्र. जन अभियान परिषद सीधी द्वारा सत्त रूप से निगरानी एवं वालेटियरों का सहयोग किया जा रहा है। अभी तक 400 बालेटियरों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। लक्ष्य के अनुरूप सभी का प्रशिक्षण किया जायेगा वही सभी वालेंटियर द्वारा अपने-अपने कार्य क्षेत्र में दीवाल लेखन के माध्यम से समाज को टीका लगवाने एवं मास्क लगाने का संदेश दिया गया जा रहा है।

News TOP Footer