जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यलय में मनाया गया पार्टी का 41 वा स्थापना दिवस

सीधी धर्मेंद : 6 अप्रैल को पार्टी के 41 वे स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित सैनिक एवं सरपंच सम्मान के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की हमें गर्व है कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के हम सब कार्यकर्ता हैं। यह परिवार की पार्टी नहीं बल्कि हर भारतीय की पार्टी है। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए हमारी चार चार पीढ़ियों ने सेवा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अनेक कीर्तिमान स्थापित कर जनता जनार्दन के दिलों में राज कर रही है। चौहान ने कहा की धारा 370 ट्रिपल तलाक राम मंदिर जैसी समस्याओं का समाधान कर भारत माता को समर्पित किया युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि हमारे सैनिक विश्व विजेता है।युवा मोर्चा स्थापना दिवस पर पूर्व सैनिकों एवं सर्वश्रेष्ठ चयनित पंचायतो के सरपंचों का सम्मान करते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रुप से किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य परिषद के सदस्य उपेंद्र सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद वैश्य जिला महामंत्री केमला प्रजापति जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे सहित दर्जनों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
