हरिजन युवक के पिछबाड़े डंडा डालने के मामले की पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने की निंदा

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के मझौली थाना अंतर्गत ग्राम चमराडोल के निवासी संदीप साकेत तनय छोटवा साकेत ने 25 मार्च को जिला मुख्यालय पहुंचकर जिले के पुलिस अधीक्षक और जिले के कलेक्टर को अपना शिकायती आवेदन देकर एन टीवी इंडिया न्यूज़ अपनी फरियाद करते हुए आरोप लगाया था की मझौली थाने में पदस्थ मुंशी रविंद्र परस्ते और उनके साथ आए 3 पुलिस वालों ने उसके साथ अकारण बेरहमी से मारपीट की है जिला कलेक्ट्रेट आए संदीप साकेत ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपने शरीर पर पुलिस के पिटाई के निशानों को दिखाते हुए अपनी पीड़ा बताई थी। और कहा कि उसके ऊपर कोई आरोप या कोई मुकदमा नहीं है बावजूद उसे अकारण ही उक्त पुलिसकर्मी उसे उठाकर थाने ले आए और उसके साथ लात घुसा डंडे से मारपीट की गई अपने आवेदन में फरियादी ने उक्त पुलिसकर्मियों पर उसके पिछवाड़े डंडा डालने का गंभीर आरोप लगाया था। फरियादी की इस खबर को एन टीवी इंडिया न्यूज़ सोशल मीडिया यूट्यूब फेसबुक पर खबर दिखाए जाने के बाद इस पर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है और लोग लगातार इस घटना की निंदा कर रहे हैं 26 मार्च को जिले के प्रवास पर आए मध्य प्रदेश के पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने सारे मामले की जानकारी मिलने के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया दी और घटना की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच करके कार्यवाही की मांग की है पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक से भी चर्चा की है। एन टीवी इंडिया न्यूज़ द्वारा इस खबर को प्रसारित किए जाने के बाद लोग इस अमानवीय घटना की निंदा कर रहे हैं शासन प्रशासन को भी चाहिए कि हरिजन युवक के साथ की गई बर्बरता की जल्द से जल्द किसी वरिष्ठ अधिकारी से जांच करा कर सच्चाई का पर्दाफाश किया जाए और यह घटना सत्य है तो दोषी पुलिस कर्मियों पर तत्काल कार्यवाही की जानी चाहिए जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और आदर सम्मान बना रहे।
